फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar witty response to former England pacer Chris Tremlett, How many omelettes to look like Tremlett

इस क्रिकेटर की तरह बाहुबली बनना चाहते हैं सचिन, पूछा- कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे?

Thu, 11 Mar 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar witty response to former England pacer Chris Tremlett, How many omelettes to look like Tremlett
सचिन तेंदुलकर, क्रिस ट्रेमलेट - फोटो : @ChrisTremlett33

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट की तरह बॉडी बनाना चाहते हैं। जी हां, सचिन ने करीब छह फीट और सात इंच लंबे ट्रेमलेट के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


इस तस्वीर के जरिए सचिन ने पूछा है कि मुझे ट्रेमलेट जैसे बनने के लिए कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे? इससे पहले ट्रेमलेट ने सचिन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मेरे सर्वकालिक हीरो और नए ट्रेनिंग पार्टनर।' इसके बाद सचिन ने उसी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'मुझे ट्रेमलेट जैसी बॉडी बनाने के लिए कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम का हिस्सा हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 53 और वनडे में 15 विकेट हैं। 

गौरतलब है कि रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम का हिस्सा हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed