{"_id":"f74c65ec-7682-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-will-come-very-hard-at-australia-says-matthew-hayden","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जीतना है तो 'मास्टर ब्लास्टर' को करो काबूः हेडन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में जीतना है तो 'मास्टर ब्लास्टर' को करो काबूः हेडन
सिडनी/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जमीं पर 22 फरवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर पूर्व कंगारू खिलाड़ी मैथ्यू हेडन अपने टीम को सजग कर रहे हैं। मैथ्यू हेडन का मानना है कि यदि ऑस्ट्रेलिया को भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज जीतनी है तो उसे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को काबू करना होगा।
विज्ञापन
हेडन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए राहत की बात है कि टीम इंडिया की टेस्ट टीम में इस बार वी. वी. एस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ नहीं होंगे। जहां तक सचिन की बात है तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें काबू करना हमारे गेंदबाजों के लिए आसान होगा।
विज्ञापन
हेडन का मानना है कि गौतम गंभीर को टीम में न चुने जाना भारत के लिए बड़ा झटका होगा। उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ कैसे खेलना है। गंभीर के न होने का हमारी टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
साथ ही कहा हेडन ने कहा कि हरभजन को टीम में वापस लेकर भारतीय चयनकर्ताओं ने गजब की रणनीति अपनाई है। उन्हें आज भी खेल पाना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि आर. अश्विन भी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारतीय परिस्थितियों में जीत दर्ज के लिए ऑस्ट्रेलिया एक निश्चित रणनीति अपनाकर नहीं खेल सकता।
उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों को सीधे शाट लगाने चाहिए और अधिक समय तक क्रीज पर टिकने की रणनीति बनानी चाहिए। सीरीज में खिलाड़ियों की फिटनेस भी अहम भूमिका निभाएगी।
41 वर्षीय हेडन ने कहा कि रिकी पोंटिंग और माइकल हसी के संन्यास का असर ऑस्ट्रेलियाई प्रदर्शन पर पड़ सकता है लेकिन टीम के पास उनकी जगह लेने के लिए भी अच्छे खिलाडी हैं।
उन्होंने कहा कि उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा बल्लेबाज है जो अधिक समय तक क्रीज पर टिका रह सकता है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी छुपे स्तम साबित हो सकते हैं। फिलिप ह्यूज भी अच्छे खिलाड़ी हैं।