फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar turns 49 today these sports Legends Congratulated him

Sachin Tendulkar Birthday: 49 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Sun, 24 Apr 2022 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 01:11 PM IST
सार

सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा टेस्ट रन और सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विज्ञापन
Sachin tendulkar turns 49 today these sports Legends Congratulated him
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए 49 साल के हो चुके हैं। सोशल माीडिया पर खेल और सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों समेत अलग-अलग खेल के कई दिग्गजों ने सचिन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सचिन सदी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा टेस्ट रन और सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सुब्रमणयम बद्रीनाथ से लेकर प्रज्ञान ओज्ञा और सलिलि अंकोला ने भी कू एप पर सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मध्य क्रम के बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से तमिल में एक दिल को छू लेने वाला संदेश साझा किया। इसी मैदान में भारत ने 2011 में क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए श्रीलंका को हराया था।
 

Koo App

To an icon who has inspired a generation to take up the sport 🏏 Happy Birthday #SachinTendulkar paaji. Wishing you from 🏟️ Mumbai the place where it all started for you. May this year be a special one for you #HappyBirthdaySachin #SachinSachin

View attached media content

- S Badrinath (@S_badrinath) 24 Apr 2022



स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच पर शेयर की।



50 के क्लब में सचिन का स्वागत करते हुए, पूर्व क्रिकेटर, अभिनेता और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने सचिन के साथ एक सीपिया-टोंड तस्वीर साझा की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



वहीं, क्रिकेटर अरविंद यादव ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपनी पोस्ट में लिखा, “देश का गौरव और करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने की भावना!!" 



24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन ने 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने नवंबर 2013 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed