फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार ने सचिन का उड़ाया मजाक, फैन्स ने सुनाई खरी खोटी 

Mon, 13 Nov 2017 05:59 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht
ऑस्ट्रेलियन पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने अब क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का ट्विटर पर मजाक उड़ाया है। ऐसा करने के बाद फ्रीडमैन पर तेंदुलकर के फैन्स भड़क गए और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है। 
विज्ञापन

फ्रीडमैन अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं

sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter
सचिन तेंदुलकर
डेनिस फ्रीडमैन क्रिकेट पर अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। डेनिस फ्रीडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट में टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और जैक मा की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सचिन का मजाक उड़ाना चाहा। तस्वीर के नीचे फ्रीडमैन ने कैप्‍शन लिखा- 'आखिरकार सचिन तेंदुलकर से मिलकर खुशी हुई'-मारिया शारापोवा 
विज्ञापन
विज्ञापन

शारापोवा ने एक बार कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानतीं

sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ScoopWhoop
डेनिस फ्रीडमैन ने मारिया शारापोवा की तस्वीर इसलिए शेयर की क्योंकि मारिया शारापोवा ने एक बार कहा था कि वह सचिन तेंदुलकर को नहीं जानतीं। शारापोवा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए फ्रीडमैन दरअसल यह बताना चाहते थे कि सचिन को दुनिया में बहुत से लोग नहीं जानते। ऐसा नहीं है कि फ्रीडमैन ने सचिन पर इस तरह की टिप्पणी पहली बार की है। यह वहीं फ्रीडमैन है जिसने ऑस्ट्रेलिया और हरभजन सिंह के बीच विवाद के बाद सचिन तेंदुलकर को झूठा कहा था।  
 
विज्ञापन

फैन्स ने कहा कि सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।

sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala
फ्रीडमैन के इस कदम के बाद ट्विटर पर सचिन के फैन्स ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। फैन्स ने कहा कि सचिन क्रिकेट के भगवान हैं। सर्वश्रेष्ठ ‌खिलाड़ी थे। तुम एक लीजेंड का इस तरह से मजाक नहीं उड़ा सकते।

 

'मजाक कर तुम प्रसिद्ध होना चाहते हो'

sachin tendulkar trolled by australian journalist on twitter
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala
एक ने कहा कि सचिन का मजाक तुम इसलिए उड़ा रहे हो, क्योंकि इस वजह से तुम प्रसिद्ध होना चाहते हो। गौरतलब है कि अभी हाल ही में डेनिस फ्रीडमैन ने सफाई अभियान में लगे विराट कोहली का भी मजाक उड़ाया था। फ्रीडमैन ने टीम इंडिया को स्वीपर कहा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed