{"_id":"dec18e32-5b05-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-son-arjun-selected-for-the-under-14-mumbai-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन का बेटा अर्जुन मुंबई की अंडर-14 टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन का बेटा अर्जुन मुंबई की अंडर-14 टीम में शामिल
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर−14 टीम में शामिल किया गया है। अर्जुन को वेस्ट जोन लीग मैचों के लिए चुना गया है। वेस्ट जोन लीग मुकाबले 20 जनवरी से एक फरवरी तक अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
इससे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की ओर से लगाए गए ऑफ सीजन प्रशिक्षण शिविर कैंप के अंडर-14 टीम के संभावित में शामिल करने की खबर सामने आई थी। उल्लेखनीय है कि अर्जुन ऑलराउंडर के तौर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अर्जुन ने हाल ही में सुंदर क्रिकेट क्लब में मुंबई क्रिकेट संघ के अंडर 14 समर वेकेशन टूर्नामेंट में अपना पहला शतक लगाया। 13 वर्षीय अर्जुन ने 124 रन की शानदार पारी खेलकर खार जिमखाना को सेमीफाइनल में गोरेगांव सेंटर के खिलाफ पारी और एक रन से जीत दिलाई थी। इस मैच में अर्जुन द्वारा लगाए गए शॉट्स की लोगों ने काफी सराहना की गई थी।
विज्ञापन