फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Shares photo asks fans to answer simple question

Sachin Tendulkar Photo: सचिन ने फोटो शेयर कर फैंस से पूछा सवाल, क्या आप दे पाएंगे जवाब

Sat, 04 Jun 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 10:44 AM IST
सार

सचिन ने फेसबुक पर अपनी फोटो शेयर कर फैंस से सवाल किया है कि फोटो को करीब से देखकर बताएं कि मैं क्या देख रहा हूं। इस फोटो में सचिन आईने के सामने खड़े हैं। 
 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Shares photo asks fans to answer simple question
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सचिन नीले रंग के स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा है कि आप करीब से देखकर बताएं कि मैं किसकी तरफ देख रहा हूं। सचिन की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जवाब दिए हैं और कुछ फैंस ने उनसे सवाल भी किया है। सचिन इस फोटो में आईने के सामने खड़े हैं, लेकिन उनके हाथ में फोन नहीं है। इससे साफ होता है कि यह फोटो किसी और ने खींची है, लेकिन वह इंसान कौन है। इस बारे में सचिन ने कुछ नहीं बताया है। 
विज्ञापन


सचिन के कुछ दोस्तों ने उनकी तारीफ कर लिखा है कि वो अच्छे दिख रहे हैं। वहीं, जवाब में एक यूजर ने लिखा है कि जिस व्यक्ति ने यह फोटो खींची है, आप उसी की तरह देख रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उन्होंने फोटो को करीब से देखा और उन्हें सिर्फ सचिन ही दिखाई दे रहे हैं। सुभ्रता देव नाम के एक यूजर ने लिखा कि सचिन उनकी तरफ देख रहे हैं। 
विज्ञापन

बेटे अर्जुन की वजह से चर्चा में रहे हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की वजह से चर्चा में रहे हैं। अर्जुन पिछले दो सीजन से मुंबई की टीम का हिस्सा हैं और फैंस उन्हें जल्द ही आईपीएल में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन अब तक अर्जुन को कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वो सीजन से मुंबई इंडियंस की बेंच पर बैठे हुए हैं। इस सीजन मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। इसके बाद मुंबई ने कुमार कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन जैसे कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। फैंस को उम्मीद थी कि इस सीजन अर्जुन को भी मैच खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

अर्जुन को मौका न मिलने पर फैंस ने नाराजगी जताई थी। इसके जवाब में मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा था कि अर्जुन को अभी सीखने की जरूरत है। इसके बाद ही टीम इंडिया में उनकी जगह बनेगी। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि, जब अर्जुन मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं तो मुंबई की टीम दो सीजन से उन्हें क्यों खरीद रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed