फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar shared video of a young girl bowling left-arm pace and found similarity to Zaheer Khan

Sachin: सचिन तेंदुलकर को पसंद आया गांव की लड़की का गेंदबाजी एक्शन, जहीर खान से की तुलना, शेयर किया वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

तेंदुलकर ने एक्स पर राजस्थान की सुशीला मीना का वीडियो साझा किया जो बाएं हाथ से शानदार तेज गेंदबाजी कर रही थी और उसके बेहतरीन एक्शन में जहीर के एक्शन की झलक मिल रही थी।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar shared video of a young girl bowling left-arm pace and found similarity to Zaheer Khan
सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गांव की एक लड़की की जमकर प्रशंसा की है और वह उसके गेंदबाजी एक्शन के कायल हो गए हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर इस लड़की के गेंदबाजी करती हुई वीडियो अपलोड की और उनके गेंदबाजी एक्शन की तुलना भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से की। जहीर भी काफी प्रभावित हुए और इस लड़की की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।
विज्ञापन

सचिन से सहमत दिखे जहीर 
तेंदुलकर ने एक्स पर राजस्थान की सुशीला मीना का वीडियो साझा किया जो बाएं हाथ से शानदार तेज गेंदबाजी कर रही थी और उसके बेहतरीन एक्शन में जहीर के एक्शन की झलक मिल रही थी। तेंदुलकर ने जहीर को वीडियो में टैग किया। उन्होंने लिखा, 'शानदार। देखने में मजा आया। सुशीला मीना के गेंदबाजी एक्शन में तुम्हारी झलक है जहीर। क्या तुम्हे भी लगता है।' जवाब में जहीर ने लिखा, बिल्कुल। मैं भी सहमत हूं। इसका एक्शन इतना प्रभावी और शानदार है। काफी प्रतिभावान लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान की रहने वाली है सुशीला
राजस्थान के प्रतापगढ जिले के छोटे से गांव रामेर तालाब पिपलिया की रहने वाली 12 वर्ष की सुशीला पांचवीं कक्षा की छात्रा है और क्रिकेट की शौकीन हैं। उनका गेंदबाजी एक्शन खासकर गेंद फेंकने से पहले कूदना जहीर की गेंदबाजी शैली की याद दिलाता है। तेंदुलकर और जहीर के बीच सोशल मीडिया की इस बातचीत पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और कारपोरेट जगत से सुशीला की ट्रेनिंग के लिए मदद का प्रस्ताव भी आया है।   

जहीर भारत के सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में डेब्यू किया था और अपने करियर के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ रहे। जहीर के नाम टेस्ट में 311 विकेट और वनडे में 282 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed