फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar scores 40 runs in 20 balls with three four and three sixes against England

Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के खिलाफ दिखा सचिन का नया अंदाज, तीन चौके और तीन छक्के, 20 गेंद में बना दिए 40 रन

Fri, 23 Sep 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 12:38 PM IST
सार

इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ सचिन ने 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बादौलत भारतीय टीम ने 15 ओवर में 170 रन बनाए और मैच जीत लिया। 
 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar scores 40 runs in 20 balls with three four and three sixes against England
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों रोड सेफ्टी सीरीज में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में सचिन का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद हाथ में बल्ला थामने वाले सचिन बहुत ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और टी20 क्रिकेट में ज्याद इस्तेमाल होने वाले लैप शॉट के जरिए जमकर रन बटोर रहे हैं। सचिन ने इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ भी 20 गेंदों में 40 रन बनाए। उनकी यह पारी देखकर फैंस हैरान रह गए। इस बीच कुछ युवा फैंस ने इस बात की खुशी जताई कि उन्हें सचिन को बल्लेबाजी करते हुए देखने का मौका मिला। 
विज्ञापन


इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। कप्तान सचिन ने तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 20 गेंद में 40 रन बनाए। युवराज सिंह ने 31 और युसुफ पठान ने 27 रन की पारी खेली। बारिश के कारण यह मैच 15 ओवर का हो गया था और भारत ने इंग्लैंड के सामने 171 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए स्टीफन पैरी ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन

गेंदबाजी में राजेश पवार का कमाल
राजेश पवार ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। 171 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का पहला विकेट 36 रन के स्कोर पर गिरा। पवार ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत गोनी ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 29 रन फिल मस्टर्ड ने बनाए। क्रिस ट्रेमलेट ने भी 24 रन की पारी खेली। अंत में इंग्लैंड की टीम छह विकेट खोकर 130 रन बना पाई और यह मैच 40 रन से हार गई। 



सचिन की बल्लेबाजी के कायल हुए फैंस
सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ दो टी20 मैच खेले थे। उन्हें टी20 का बल्लेबाज नहीं माना जाता था, लेकिन इस लीग में 49 साल के सचिन ने अपना अलग रुप दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कदमों का शानदार इस्तेमाल किया। बेहतरीन लैप शॉट खेले। पुल और हुक शॉट तो पहले की तरह ही शानदार थे। देहरादून के क्रिकेट फैंस के लिए इस स्तर की बल्लेबाजी देखना बेहद सुखद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed