{"_id":"601c1f3643a5e25c4e10720d","slug":"sachin-tendulkar-says-it-will-be-a-closely-fought-contest-but-i-see-india-coming-out-victorious","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और इंग्लैंड के बीच होगी बराबर की टक्कर, पर यह टीम जीतेगी: तेंदुलकर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत और इंग्लैंड के बीच होगी बराबर की टक्कर, पर यह टीम जीतेगी: तेंदुलकर
Thu, 04 Feb 2021 09:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले चेन्नई टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को जीत का दावेदार बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर होगी, लेकिन भारत जीतेगा। दरअसल, 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने तेंदुलकर का मानना है कि लाल मिट्टी और उमस वाले मौसम के कारण गेंद 15वें ओवर से रिवर्स स्विंग होने लगेगी और ऐसा 60वें ओवर तक होगा।'
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि चेन्नई में तेज गेंदबाजों को बड़ी भूमिका निभानी होगी और ऐसे में रिवर्स स्विंग का महत्व बढ़ जाएगा। मुझे लगता है कि 15वें से 60वें ओवर तक गेंद रिवर्स स्विंग होगी। जब गेंद रिवर्स स्विंग होती है तो बल्लेबाज के पास कम समय होता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'गेंद 60वें से 80वें आवर तक भी रिवर्स स्विंग कर सकती है लेकिन गेंद के नरम होने के कारण बल्लेबाज के पास तालमेल बिठाने के लिए अधिक समय होगा।' उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के तेज आक्रमण में इतना दमखम है कि वह इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज को रिवर्स स्विंग प्राप्त कर सकेंगे जबकि अनुभवी जेम्स एंडरसन हमेशा से स्विंग और रिवर्स स्विंग करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बेन स्टोक्स भी कुछ ओवर गेंदबाजी करेंगे और स्टुअर्ट ब्रॉड की मौजूदगी में उनके पास अच्छा तेज आक्रमण है। यह ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जिसके पास काफी अनुभव है और कुछ युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना करियर अभी शुरु किया है।'