किसान आंदोलन: सचिन बोले- देश की संप्रभुता से समझौता नहीं, सिर्फ दर्शक बनी रहें विदेशी ताकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। सचिन ने आगे कहा कि भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें। दरअसल, सचिन तेंदुलकर यह ट्वीट किसान आंदोलन को लेकर लग रहा है।
India’s sovereignty cannot be compromised. External forces can be spectators but not participants.
Indians know India and should decide for India. Let's remain united as a nation.#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2021विज्ञापन
दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर कई हस्तियां अलग अलग ट्वीट कर रहे हैं। कोई इसके समर्थन में तो कोई इसके खिलाफ। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कैरेबियाई पॉप गायिका रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया।
रिहाना ने आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की और अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की। इसमें किसानों का पुलिस के साथ टकराव और इंटरनेट सेवा बंद करने का जिक्र किया गया है। उन्होंने रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं'?
रिहाना के इस ट्वीट पर कई लोगों ने समर्थन जताया तो वहीं कई लोगों ने उसकी आलोचना भी की। इस क्रम में टीम इंडिया के पू्र्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने रिहाना को देश के आंतरिक मामले में दखल देने पर फटकार लगाई। भारत के इस पूर्व गेंदबाज ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितना महत्वपूर्ण हैं।
My country is proud of our farmers and knows how important they are, I trust it will be addressed soon. We don’t need an outsider poking her nose in our internal matters!
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 2, 2021
रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भारत पर निशाना साधने की कोशिश की। इसके बाद से भारत के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिए हैं। रिहाना और ग्रेटा के ट्वीट के बाद से ट्विटर पर #IndiaAgainstPropaganda #IndiaTogether ट्रेंड हो रहे हैं।
विराट बोले- यह एकजुट रहने का वक्त
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। इसे हम बातचीत से सुलझा लेंगे। हमारे देश में कृषि बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
सुरेश रैना ने कहा कि आज हमारे देश में जो भी मुद्दे हैं हम उसे सुलझाएंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम बंट जाएं और बाहरी ताकतें इसका फायदा उठाएं। हर समस्या का समाधान बातचीत से निकल सकता है।