फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar request rejected by bcci

बीसीसीआई ने सचिन का आग्रह ठुकराया

Sat, 12 Jan 2013 07:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 12 Jan 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar request rejected by bcci

सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित करने के सचिन तेंदुलकर के आग्रह को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल 16 जनवरी से दिल्ली में खेला जाना है। वन-डे क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में लीग मुकाबले के बाद क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ खेलने उतरे। दोनों ही मैचों में सचिन ने शानदार शतक लगाया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सचिन सर्विसेज के खिलाफ  सेमीफाइनल मुंबई में खेलना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई ने स्थल बदलने का उनका आग्रह ठुकरा दिया। बीसीसीआई ने सचिन का आग्रह ठुकराते हुए कहा कि वह नियमों से बंधा हुआ है इसलिए मैच के स्थान को बदला नहीं जा सकता। रणजी ट्रॉफी फार्मेट के अनुसार मैच होम एंड अवे आधार पर खेले जाते हैं और इस आधार पर सर्विसेज को इस बार अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की मेजबानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में सर्विसेज ही एकमात्र ऐसी टीम रही जिसने सीधी जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाकी टीम ड्रा मैच से पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। सर्विसेज ने र्क्वाटर फाइनल में उत्तर प्रदेश को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed