फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin_Tendulkar_Mumbai_Test_Betting

सचिन के आखिरी मैच को लेकर सट्टा बाजार गर्म!

Tue, 12 Nov 2013 05:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sachin_Tendulkar_Mumbai_Test_Betting

सचिन तेंदुलकर के अंतिम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर सट्टा बाजार हलचल जोरों से चल रही है। सचिन शतक लगाएंगे, शून्य पर आउट होंगे या फिर लगाएंगे फिफ्टी। सटोरियों से जुड़े सूत्र के अनुसार सचिन के इस मैच को लेकर लगभग 2000 करोड़ रुपये का दांव लगा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने सट्टे से जुड़ी वेबसाइट, Ladbrokes और William Hill पर कड़ी निगरानी रखी हुई है, जो इस मैच को लेकर । सचिन अपना अंतिम और 200वां टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 14 नवंबर से खेलेंगे।
विज्ञापन


तेंदुलकर का हलिया फॉर्म कुछ अच्छा नहीं रहा है। जनवरी 2011 से अब तक सचिन ने एक भी टेस्ट शतक नहीं लगाया है। यहां तक की इस दौरान केवल दो अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए सट्टेबाजी से जुड़ी एक वेबसाइट paddypower ने सचिन के सेंचुरी लगाने पर एक के बदले सात का भाव दिया है। इसका मतलब है कि अगर आप कहते हैं कि सचिन शतक लगाएंगे और 1000 रुपये लगाते हैं तो और उन्होंने शतक लगा दिया तो आपको 7000 रुपये मिलेंगे।


वहीं Ladbrokes ने सचिन के शतक लगने पर 2 के बदले 7 का भाव दिया है। सचिन के शून्य पर आउट पर William Hill ने एक के बदले 10 का भाव दिया है, वहीं अगर वह एलबीडब्ल्यू से आउट हुए तो भाव 1 के बदले 5 का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed