फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar mania: Genuine praise for Master Blaster or marketing gimmick?

अलविदा 'पागलपन', हर कोई भुनाने में लगा

Wed, 13 Nov 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Nov 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar mania: Genuine praise for Master Blaster or marketing gimmick?
मशहूर क्रिकेट टीवी कमेंटटेटर हर्षा भोगले मंगलवार को एक ट्वीट करते हैं, ''मुझे मानना ही होगा सचिन का प्रसंशक होने, और उनके साथ इतने साल आसपास रहने के बावजूद, मैंने शायद इस अलविदा पागलपन को कम आंका था''।
विज्ञापन


इस ट्वीट के साथ बाजार की बिकाऊ प्रवृति और सचिन के प्रशंसकों द्वारा हद दर्जे तक चाहने की ओर इशारा करता है।

भारत के साथ पूरा विश्व बाजार सचिन मैनिया को भुनाने पर लगा हुआ है। इंटरनेट पर सचिन के विज्ञापन और उनसे जुड़ी चीजों की बाढ़ सी आ गई है और सब लोग इस समय में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन के 200वें और अंतिम टेस्ट शुरू होने में अब 20 घंटे से भी कम समय बाकी रह गए हैं और चारों ओर सचिन के ही चर्चे दिख रहे हैं। इस समय केवल मैच का टिकट ही नहीं सचिन नाम से जुड़ा हर सामान हॉट केक की तरह बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इबे जैसी शॉपिंग साइट ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर सचिन से जुड़े सामान को बेचने के लिए माइक्रोसाइट
तैयार की है।

सिक्कों से लेकर ऑटोग्राफ बैट, किताबें, कॉफी मग, टी शर्ट, पर्स और मोबाइल फोन के कवर तक सचिन के नाम पर बेचे जा रहे हैं। इन सभी चीजों को देखकर कई लोगों के मन में यह ख्याल आ रहा है कि यह सचिन की वाकई तारीफ कर रहे हैं या बाजार इस पर हावी हो चुका है?

टीवी चैनल सचिन को घंटों बहस मुबाहिसा कर रहे हैं और इस दौरान कई कंपनियां अपने विज्ञापन इन शो को दे रही हैं। हर शो को कई-कई स्पॉंसर मिल रहे हैं।

सचिन ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है जबकि वह अपना अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed