फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin-Tendulkar-interesting-24th-fact

सचिन तेंदुलकर के 24 साल के करियर में 24 खास बातें

Tue, 12 Nov 2013 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
Sachin-Tendulkar-interesting-24th-fact

सचिन तेंदुलकर के लाजवाब क्रिकेट करियर का अंत होने जा रहा है। 24 सालों तक लगातार क्रिकेट के इस 'भगवान' ने अपने प्रशंसकों को अपने प्रदर्शन से दीवाना बनाए रखा।

विज्ञापन


आज हम आपके सामने पेश कर रहे हैं उनके 24 साल के करियर से जुड़ी 24 खास बातें-

1- सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला वनडे 18 दिसंबर 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ खेला।

2- लिटिल मास्टर का आखिरी वनडे भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 18 मार्च 2012 को ढाका में रहा।

3- सचिन तेंदुलकर 1992 में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बने।

4- जब सचिन 20 साल के भी नहीं हुए थे तब उन्होंने टेस्ट में पांच शतक लगा लिए थे। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

5- सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 90 अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड में अपने खेल का जौहर दिखाया है।

6- सचिन तेंदुलकर 1998 में बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने एक कैलेंडर साल में 9 वनडे शतक लगाए थे।

7- 1990 में तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट शतक (नाबाद 119) ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जमाया।

8- 1993 में भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक (163) सचिन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया।

9- सचिन ने अपना पहला वनडे शतक 1994 में अपने 79वें मैच में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया।

10- 2001 में वनडे में दस हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने।

11- सचिन ने 2002 में पोर्ट आफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बनाकर सर डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतक की बराबरी की फिर इंग्लैंड के खिलाफ 193 बनाकर ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को पार किया।
विज्ञापन


12- 2004 में सुनील गावस्कर के 34 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही इसी साल 50 मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


13- सचिन ने 2005 में टेस्ट क्रिकेट में 122वें मैच में दस हजार रन पूरे किए।

14- 2006 में वनडे में 14 हजार रन पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

15- 2007 में सचिन ने 400वां वनडे मैच खेला।

16- 2008 में वनडे मैचों में 16 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इसी साल टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के 11,953 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

17- 2009: हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन बनाए और 17 हजार वनडे रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

18- 2010 में वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने और स्टीव वॉ के 168 टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड को पार किया।

19- 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलने के साथ ही वह सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बने और सनथ जयसूर्या के 444 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

20- 2011 विश्व कप भारत ने जीता। सचिन तेंदुलकर ने इस विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 482 रन बनाए।

21- 2012 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 114 रन बनाकर अपना अंतरराष्ट्रीय करियर का सौंवां शतक पूरा किया।

22- सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर में अपना पहला शतक 79 मैच खेलने के बाद लगाया था।

23- मास्टर ब्लास्टर ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में 6 नवंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना 199वां टेस्ट मैच खेला और उस मैच में वह महज 10 रन ही बना पाए थे। हालांकि इस मैच में वह एक विकेट हासिल करने में सफल रहे थे।


24- सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 201 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें टेस्ट में 46, वनडे में 154 और ट्वंटी-20 में एक विकेट हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed