फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar inducted into Bradman Hall of Fame.

ब्रेडमैन हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सचिन

Thu, 30 Oct 2014 01:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Oct 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar inducted into Bradman Hall of Fame.
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों में बुधवार को एक और नाम जुड़ गया, जब उन्हें यहां एक शानदार समारोह में एक नए सम्मान ब्रेडमैन हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस सम्मान की शुरुआत दुनिया के महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन फाउंडेशन ने की है। यहां ऐतिहासिक मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर एक शानदार डिनर का आयोजन किया गया जिसमें सचिन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भी यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


सचिन ने 1998 में सर डॉन ब्रेडमैन से एडीलेड स्थित घर में उनके 90वें जन्मदिन पर मुलाकात की थी। बाद में सर ब्रेडमैन ने सचिन को अपनी ऑल टाइम इलेवन टीम में अपने साथ जगह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने यह सम्मान लेने के बाद ब्रेडमैन को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया, जब वह महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के साथ ब्रेडमैन से मिलने उनके घर जा रहे थे। 41 वर्षीय सचिन ने कहा, "मुझे याद है कि वॉर्न मेरे साथ कार में थे और हम इस पर बात कर रहे थे कि उनसे पहला सवाल कौन करेगा। मैंने कहा कि तुम ऑस्ट्रेलिया के हो तो शुरुआत तुम्हें करनी चाहिए। वहीं वॉर्न ने कहा कि नहीं तुम एक बल्लेबाज हो इसलिए तुम उनके साथ अच्छी तरह से जुड़ सकते हो।"


इस बीच सचिन ने कहा कि एससीजी उनके सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है। इस मैदान पर सचिन ने 5 टेस्ट मैचों में 3 शतक जड़े हैं। इस मैदान पर पहली बार 1991 में खेलने वाले सचिन ने 2003-04 में यादगार नाबाद 241 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed