IND Inning
40/0 (3.2 ov)
Abhishek Sharma 19(9)*
Sanju Samson 20 (12)
WI elected to bowl
{"_id":"5f059b9b8ebc3e42ee10535c","slug":"sachin-tendulkar-inaugurates-plasma-donation-center-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर ने प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का किया उदघाटन, रक्तदान करने की अपील की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर ने प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का किया उदघाटन, रक्तदान करने की अपील की
Wed, 08 Jul 2020 03:40 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ANI
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अंधेरी के उपनगरीय इलाके में स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया। उन्होंने इस घातक संक्रमण से उबरने वाले लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करके गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जिंदगी बचाने में मदद करने की अपील की। यह प्लाज्मा यूनिट बृहमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक पहल है। इस यूनिट में इस रोग से ठीक होने वाले लोगों के दान किए गए रक्त प्लाज्मा से कोविड-19 रोगियों की प्लाज्मा थेरेपी की जाएगी।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने कहा, ‘हम कोविड-19 महामारी के रूप में अपने स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। ऐसे मौके पर हमारे चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, नगरपालिका और सरकारी कर्मचारी वायरस से प्रभावित सभी लोगों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’
विज्ञापन
इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘विश्व भर के शोधकर्ता प्रभावी टीका और उपचार खोजने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार रोगियों के उपचार के लिए एक विकल्प के तौर पर सामने आई है। मैं बीएमसी को यह सेवा शुरू करने के लिए बधाई देता हूं जिससे कई लोगों की जिंदगी बचेगी।’ उन्होंने इस बीमारी से उबरने वाले लोगों से गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने कहा, ‘मैं कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और प्लाज्मा के लिए अपना रक्तदान करें और उन रोगियों की जान बचाने में मदद करें जो गंभीर रूप से बीमार हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जो देश में सर्वाधिक हैं।