फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar gives online tips of batting

सचिन तेंदुलकर ने बताया कैसे लगाएं स्ट्रेट ड्राइव

Tue, 12 Mar 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar gives online tips of batting

अब तक आप और हम सचिन तेंदुलकर के शानदार शॉट्स को हैरत भरी नजरों से देखकर खुश होते आए हैं। लेकिन अब आप खुद भी इन शॉट्स को सीख सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त। इसके लिए आपको फेसबुक पर जाना होगा, जहां सचिन तेंदुलकर खुद आपको क्रिकेट के फेमस शॉट्स की ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन


सचिन के फेसबुक अकाउंट पर उनके कुछ खास शॉट्स के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। ये वो शॉट्स होंगे जिन्हें आमतौर पर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में फेमस बनाया है।
विज्ञापन


सचिन की पाठशाला की पहली क्लास में स्ट्रेट ड्राइव का पाठ पढ़ाया गया है। इस तीन मिनट के वीडियो में सचिन बेहद बारिकी से स्ट्रेट ड्राइव खेलना सीखा रहे हैं। वे शॉट को खेलने के दौरान बॉडी लैंग्वेज, बल्ले की दिशा आदि सभी पहलुओं को बारिकी से समझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियों में सचिन अपनी आवाज में एक लड़के को स्ट्रेट ड्राइव लगाने की प्रक्रिया को समझा रहे हैं। सचिन की अगली क्लास में वे कौन सा शॉट खेलना सिखाएंगे इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

अगर आप सचिन की पाठशाला का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े। सचिन के फेसबुक पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

सचिन से स्ट्रेट ड्राइव शॉट सीखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed