फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin-tendulkar-gets-first-wicket-in-test

सचिन की फिरकी पर नाचा यह बल्लेबाज

Wed, 06 Nov 2013 06:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
sachin-tendulkar-gets-first-wicket-in-test

कोलकाता में अपने अंतिम टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर ने पौने तीन साल के बाद सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन को चायकाल से पहले गेंदबाजी का मौका दिया। उस समय कैरेबियाई टीम का स्कोर छह विकेट पर 188 रन था और वह गहरे संकट में थी।
विज्ञापन


अपना 199वां टेस्ट खेल रहे मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने जाते देखकर स्टेडियम में जश्न का माहौल हो गया। उन्होंने चौथी ही गेंद पर माहौल को और शानदार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेग ब्रेक और आउट ब्रेक का सम्मिश्रण डालने वाले तेंदुलकर ने इस ओवर की चौथी गेंद पर शेन शिलिंगफोर्ड (4) को एलबीडब्ल्यू कर चलता किया।

मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड 199 टेस्टों के करियर में उनका यह 46वां विकेट रहा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 201 विकेट हो गए हैं। 46 टेस्ट विकेट के अलावा वनडे में 154 विकेट और एकमात्र सफलता टी-20 में हासिल की है।

वनडे में सफल रहे हैं सचिन
टेस्ट क्रिकेट में उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन पर तीन विकेट और मैच में 14 रन पर तीन विकेट रहा है। सचिन ने अपना आखिरी विकेट जनवरी 2011 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झटका था।


उन्होंने तब दूसरी पारी में अफ्रीकी विकेटकीपर मार्क बाउचर को पगबाधा किया था। हालांकि, सचिन ने कोलकाता टेस्ट से पहले इस साल की शुरू में मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में दो ओवर की गेंदबाजी की थी।

सचिन टेस्ट की तुलना में वनडे क्रिकेट में काफी सफल गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने 463 वनडे में 154 विकेट हासिल किए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 32 रन पर पांच विकेट रहा है। उन्होंने दो बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। जबकि चार बार चार विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed