फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar expects good innings from sourav Ganguly as BCCI President  

'क्रिकेट के भगवान' सचिन को सौरव से अच्छी पारी की उम्मीद

Thu, 17 Oct 2019 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar expects good innings from sourav Ganguly as BCCI President  
सचिन और सौरव - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उम्मीद है कि सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका उसी जुनून के साथ निभाएंगे जैसे अपने बेहद सफल करिअर के दौरान वह खेला करते थे। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली का 23 अक्तूबर को बोर्ड की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बीसीसीआई का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने कहा, ‘उन्होंने जिस तरह से अपनी क्रिकेट खेली, उन्होंने जिस तरह से देश की सेवा की, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उसी तरह की क्षमता, लगन और फोकस के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।’ तेंदुलकर यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज लीग की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे जिसमें वह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। इसमें वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आरपी सिंह और अजीत अगरकर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


लीग के ब्रांड एंबेसडर तेंदुलकर ने कहा, 'मैं अभ्यास करूंगा और ये सभी क्रिकेटर तैयार हैं। हमने फिल्म शूट की थी, इसलिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं और लंबे समय बाद मैदान पर लौटना सुखद अहसास है लेकिन जैसे मैंने पहले कहा था कि जब भी आप मैदान पर उतरते हो तो उसका अहसास भिन्न होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed