फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar cuts 40th birthday cake thanks fans

सचिन बोले, बर्थडे केक काटने के दौरान 'तनाव' में था

Wed, 24 Apr 2013 01:35 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Apr 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar cuts 40th birthday cake thanks fans

क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर ने कोलकाता में सादगी से अपना 40वां जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन


सचिन ने कहा, ''40वें बर्थडे पर मैं थोड़ा तनाव महसूस कर रहा हूं।''

पिछले दो सालों से प्रशंसकों के बेशुमार प्यार के लिए सचिन ने उनका शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर उनकी पत्नी अंजलि भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


केक काटने के दौरान आयोजित समारोह में सचिन ने कहा ''मैंने कभी भी बर्थडे का केट काटते हुए इतना तनाव महसूस नहीं किया। यह सभी लोगों का प्यार है जो मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने बताया, ''जब मैं यहां आ रहा था, रास्ते में अनिल कुंबले मुझसे मिले। कुंबले ने मुझे हैप्पी बर्थडे कहकर विश किया। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, 40 बस एक नंबर है।''

सचिन ने कहा, ''कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने मेरे लिए त्याग किया। जब मैं बीमार था उन्होंने मेरे लिए उपवास रखा और कई सारी चीजें की। मैं ऐसे हर एक इंसान से मिलना चाहता हूं, पर ऐसा संभव नहीं है।''

दुनिया भर में फैले लाखों प्रशंसकों को शुक्रिया अदा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह उनका प्यार है जिसकी बदौलत वे दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed