फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar can reach New York for India-Pakistan match T20 world cup 2024 ind vs pak

IND vs PAK: भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं सचिन तेंदुलकर

Tue, 28 May 2024 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 May 2024 10:22 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज एक जून से होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टू्र्नामेंट से पहले कुछ टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी। भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar can reach New York for India-Pakistan match T20 world cup 2024 ind vs pak
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के तहत भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त इस टू्र्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय फैंस को खुशखबरी मिल सकती है। इस मैच के लिए टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच में पहुंचेंगे सचिन?
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नासाउ काउंटी मैदान पर खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,  "हां, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सचिन न्यूयॉर्क में मैच देखेंगे और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगे। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह खेल से पहले खिलाड़ियों से मिलेंगे या नहीं, लेकिन स्टैंड में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप लीग असाइनमेंट में रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली होगी।"
विज्ञापन


आयरलैंड से पहले एक जून को बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज एक जून से होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टू्र्नामेंट से पहले कुछ टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी। भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया नाजमुल हसन शांतो की टीम के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती नजर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed