फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Birthday Special Former Indian captain and legend celebrating his 49th birthday, Check his several unbreakable records

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर के वो सात विशाल रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Sun, 24 Apr 2022 06:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 Apr 2022 06:41 PM IST
सार

क्रिकेट की जब भी बात आएगी तो सचिन तेंदुलकर का नाम लिए बगैर इसकी चर्चा हमेशा अधूरी रहेगी। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में दशकों तक राज किया है। दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेल चुके सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से अपनी पहचान बनाई और विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Birthday Special Former Indian captain and legend celebrating his 49th birthday, Check his several unbreakable records
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट की जब भी बात आएगी तो सचिन तेंदुलकर का नाम लिए बगैर इसकी चर्चा हमेशा अधूरी रहेगी। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में दशकों तक राज किया है। दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेल चुके सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से अपनी पहचान बनाई और विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए आठ साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी उनके नाम ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया। 16 साल की उम्र में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले सचिन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके उन खास रिकार्ड्स पर जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया...

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 50 रन से अधिक की पारियां 

सचिन आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 रन से अधिक का स्कोर करने वाले क्रिकेटर हैं। उन्होंने कूल 264 बार यह कमाल किया है। इसमें 145 बार वनडे और 119 बार टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 50 रन से अधिक रन की पारी खेली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

एकदिवसीय या टेस्ट क्रिकेट, दोनों जगह सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में कुल 34357 रन बनाए। इसमें टेस्ट में 15921 रन और वनडे में 18426 रन बनाए। 

विज्ञापन

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड 

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 664 मैच खेले। इसमें उन्होंने 200 टेस्ट मैच और 463 एकदिवसीय मुकाबले खेले। यह किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे अधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड है, जो आज भी सचिन के नाम दर्ज है।




किसी एक स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन

बल्लेबाजी क्रम में किसी एक स्थान पर खेलते हुए करियर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने भारतीय टीम के लिए चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 275 पारियों में 54.40 की औसत से 13492 रन बनाए।


टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक चौके 

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 से अधिक चौके लगाए। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा इस प्रारूप में लगाए गए सबसे अधिक चौके हैं। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 2058 चौके लगाए हैं। 


वनडे में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द सीरीज' जीतने का रिकॉर्ड 

सचिन ने अपने वनडे करियर में 15 बार मैन ऑफ द मैच सीरीज का अवॉर्ड जीता। वह कुल 108 सीरीज का हिस्सा रहे थे और इस दौरान इतने अवॉर्ड जीते। यह आज भी इस प्रारूप में किसी खिलाड़ी द्वारा जीता गया सबसे अधिक 'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड है। 



वनडे में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड 

तेंदुलकर ने अपने एकदिवसीय करियर में 62 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता जो किसी भी क्रिकेटर की तुलना में सबसे अधिक है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed