{"_id":"60839a3c8ebc3ebf8277c7c2","slug":"sachin-tendulkar-birthday-once-master-blaster-revealed-why-he-could-not-sleep-after-scoring-double-century-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar Birthday: वनडे में 200 रन बनाने के बाद रात भर सो ही नहीं पाए थे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar Birthday: वनडे में 200 रन बनाने के बाद रात भर सो ही नहीं पाए थे सचिन
Sat, 24 Apr 2021 10:20 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:20 AM IST
सार
- आज सचिन तेंदुलकर का 48वां जन्मदिन
- क्रिकेट के 'महामानव' कहलता हैं सचिन
- वनडे में सर्वप्रथम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर birthhday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 अप्रैल की तारीख सचिन के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस दिन मास्टर-ब्लास्टर का जन्मदिन जो होता है। आज तेंदुलकर अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड इस महान खिलाड़ी के बल्ले से निकले हैं। 40 साल के लंबे अवरोध के बाद वह सचिन ही थे, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया। आइए आज इसी ऐतिहासिक पारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपसे साझा करते हैं।
विज्ञापन
किस्सा 24 फरवरी 2010 का है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर थी। तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्वालियर में खेला गया। जहां सचिन ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक ठोका। 147 गेंद में 200 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान 25 चौके और तीन छक्के भी उड़ाए। 136.05 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी ने कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम का नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया।
विज्ञापन
तब 38 वर्ष के रहे सचिन इस ऐतिहासिक पारी के बाद काफी थक गए थे। अपनी आत्मकथा में इस दिन के बारे में वह लिखना कैसे भूल सकते थे। वो लिखते हैं कि मैच के बाद मैं काफी थक गया था। बावजूद, इसके उन्हें रातभर नींद ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि उस शाम वो इतने खुश और उत्साहित थे कि वो सो ही नहीं पा रहे थे। बकौल तेंदुलकर, 'होटल में उनका और धोनी का कमरा बाकी साथी खिलाड़ियों से अलग और दूर था। कमरा बेहद बड़ा था, जिसमें प्राइवेट पूल भी था। बाथरूम भी विशाल, जिसके दरवाजे शीशे के थे।
विज्ञापन
बाहर नजर गई तो बड़े-बड़े पेड़ नजर आ रहे थे और कमरे के पर्दे हवा से लहरा रहे थे। सचिन के बताया कि ऐसे नजारे में सो पाना मुश्किल हो रहा था। सचिन को पूरी रात बाथरूम का लाइट्स जलाए रखनी पड़ी, इसके बाद उन्होंने फोन उठाया और बधाई संदेशों को जवाब देने लग गए।
सचिन से पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर 194 रन का था, जो पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के चार्ल्स कॉवेन्ट्री के नाम था। अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ और चार्ल्स ने 2009 में बांग्लादेश के यह रन बनाए थे। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी 200 रन की पारी खेली। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए, जो वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा है।