Sachin Tendulkar: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, कही दिल की बात, जानें
सचिन के गुरु रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं है। दो जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन को मास्टर-ब्लास्टर बनाने में आचरेकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन के गुरु रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं है। दो जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन को मास्टर-ब्लास्टर बनाने में आचरेकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है। भारतीय क्रिकेट में इस अहम योगदान के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।
सचिन ने लिखा, "गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब हम अपने गुरुओं को हमारे जीवन में बदलाव लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। आज, मैं आचरेकर सर को याद करता हूं और उनके द्वारा मेरे जीवन में किए गए बदलाव के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। आचरेकर सर क्रिकेट में अपने योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे। खेल और अपने खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्पण बेजोड़ था। उनकी तरह ही, कई कोच भारत में खेलों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ओलंपिक के करीब आने के साथ, मैं ओलंपिक खेलों के सभी कोचों को उनके समर्पण और प्रेरणा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। राष्ट्र आपके योगदान के लिए बहुत आभारी है। पेरिस ओलंपिक में सभी कोचों और उनके खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।"
Guru Purnima is the day we thank our gurus for their deep commitment to making a difference in our lives. Today, I remember and thank Achrekar Sir for the difference he made in my life.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 21, 2024
Achrekar Sir was a Dronacharya awardee for his contributions to cricket. His dedication to…