फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar and Virat Kohli are best says former australian captain michael clarke

क्लार्क ने तेंदुलकर और विराट की जमकर तारीफ की, सचिन को बताया 'संपूर्ण बल्लेबाज'

Sat, 11 Apr 2020 05:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Apr 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar and Virat Kohli are best says former australian captain michael clarke
सचिन तेंदुलकर-क्लार्क - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि विराट कोहली की बड़े शतक जमाने के प्रति दृढ इच्छा दिग्गज सचिन तेंदुलकर जैसी है। क्लार्क ने कहा कि उन्हें याद नहीं आता कि जब वह खेला करते थे तब तेंदुलकर की तरह कोई दूसरा संपूर्ण बल्लेबाज था। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर को आउट करना मुश्किल था और उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं थी।

विज्ञापन


क्लार्क ने ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट’ रेडियो शो में कहा, ‘मैंने जितने बल्लेबाज देखे उनमें संभवत: वह (तेंदुलकर) तकनीकी तौर पर सर्वश्रेष्ठ थे। उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल था। उनकी कोई कमजोरी नहीं थी। आप केवल उम्मीद कर सकते थे कि वह गलती करें।’
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान कोहली की भी जमकर तारीफ की ओर उन्हें वर्तमान समय में सभी प्रारूपों का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया। तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने 200 टेस्ट खेले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट प्रारूप में 51 और वनडे में 49 शतकीय पारियां खेली हैं। दोनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन भी उनके ही नाम हैं। टेस्ट में उन्होंने 15,921 रन और वनडे (463 मैच) में 18,426 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में उन्होंने अंतिम टेस्ट सीरीज खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन की तरह विराट में बड़े शतक की भूख
ऑस्ट्रेलिया को 2015 में विश्व कप दिलाने वाले कप्तान क्लार्क ने कहा,‘मुझे लगता है कि अभी वह सभी तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनका वनडे और टी20 का रिकॉर्ड बेमिसाल है और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी दबदबा बनाने का तरीका पता चल गया है। कोहली और तेंदुलकर में एक समानता है। दोनों को बड़े शतक बनाना पसंद रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed