सचिन ने 'वंडरब्वाय' प्रणव को गिफ्ट किया अपना खास बल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल क्रिकेट में 1009 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले प्रणव धनावडे के लिए वह जिंदगी का बड़ा लम्हा था जब बृहस्पतिवार को दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपना हस्ताक्षर युक्त बल्ला भेंट किया।
बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में इस बात की पुष्टि की है। मास्टर ब्लाटर मंगलवार को स्कूली क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने पर प्रणव को बधाई देने में भी अग्रणी रहे थे।
सचिन ने तब ट्वीट कर प्रणव को बधाई देते हुए सराहना की थी और कहा था कि और मेहनत करो। तुम्हें और ऊंचाइयां छूनी हैं।
छक्के से पूरा किया था 1000वां रन
मुंबई के 15 वर्षीय प्रणव धनावडे ने मंगलवार को स्कूली क्रिकेट खेलते हुए 1009 नाबाद रनों की पारी खेली थी। प्रणव ने मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू में मैच के दौरान का एक्सपीरियेंस भी बताया।
प्रणव ने कहा था कि जब वह 921 रन पर खेल रहे थे और उनका कैच उछलकर एक फिल्डर के पास आया तो उनका दिल मुंह पर आ गया था। वह बहुत निराश हो रहे थे लेकिन जीवनदान के बाद उन्होंने दोबारा वह गलती नहीं की।
गौरतलब है कि, प्रणव ने एक हजार वां रन छक्के के साथ पूरा किया था। प्रणव ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल भंडारी कप टूर्नामेंट में केसी गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए खेलते हुए 312.38 की स्ट्राइक रेट से रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी।