{"_id":"49f737a6-57f5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-scored-century-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने दिखाया फॉर्म, रणजी में जमाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने दिखाया फॉर्म, रणजी में जमाया शतक
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की ओर से खेलते हुए वडोदरा के खिलाफ रणजी मैच में शतक जमाया है। सचिन का यह 300वां प्रथम श्रेणी मैच है, जिसमें उन्होंने 80वां शतक जमाया है।
विज्ञापन
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने प्रथम श्रेणी मैचों में 81 शतक जमाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक जमा चुके सचिन अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सैंकड़ा जड़ने के मामले में सुनील गावस्कर से केवल एक शतक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सचिन के बल्ले से निकला यह शतक उनके फॉर्म में आने के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लंच तक मुंबई ने 77 रन के योग पर 2 विकेट गंवा दिए थे। कौस्तुब पवार 8 और हिकेन शाह 9 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद सचिन ने वसीम जाफर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
सचिन ने 233 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौका और एक छक्का की मदद से 108 रनों की पारी खेली। लेफ्ट आर्म स्पिनर भार्गव की गेंद पर सीधा छक्का लगा कर उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी की। दूसरे छोर पर मौजूद सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी शतक पूरा कर लिया है। पहले दिन 85 ओवर की समाप्ति तक महाराष्ट्र का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 268 रन रहा। वसीम जाफर 134 रन बनाकर नाबाद हैं।