{"_id":"bc7c4e3676bc3f4bd139a58c0722b68e","slug":"sachin-s-super-fan-sunil-made-tatoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर फैन सुधीर शरीर पर लिखवाएंगे ‘मिस यू तेंदुलकर’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुपर फैन सुधीर शरीर पर लिखवाएंगे ‘मिस यू तेंदुलकर’
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में सुपर फैन को खूब ख्याति मिली है। लेकिन सुधीर कुमार चौधरी ऐसे फैन हैं जिन्हें सचिन तेंदुलकर के प्रेमी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
सचिन के लिए पिछले 10 सालों से अपने शरीर को तिरंगे के रंग में रंगाए घूम रहे सुधीर के लिए यह क्षण बेहद भावुक करने वाले हैं। हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि यह दिन जल्द आने वाला है।
विज्ञापन
बावजूद इसके सुधीर के शरीर से तेंदुलकर शब्द नहीं मिटेगा। वह अभी भी भारतीय टीम का समर्थन जारी रखेंगे। लेकिन अब उनके शरीर पर तेंदुलकर की जगह मिस यू तेंदुलकर नजर आएगा।
विज्ञापन
सुधीर खुलासा करते हैं कि उनके लिए यह निर्णय बेहद कठिन था कि वह सचिन के सन्यास के बाद क्या करेंगे। 2004 से तेंदुलकर का समर्थन करने के दौरान वह भारतीय टीम के बेहद करीब आ गए हैं।
इसी के चलते उन्होंने तेंदुलकर के सन्यास के बाद अपनी उपस्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है। लेकिन वह आजीवन तेंदुलकर के फैन रहेंगे। यही कारण है कि उनके शरीर से सन्यास के बावजूद सचिन का नाम नहीं मिटेगा।
यह सचिन ही हैं कि वह सुधीर को भारत के मैचों के दौरान टिकट उपलब्ध कराते रहे हैं। सुधीर भी हर सीजन में अपने शहर मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची उनके घर पर देकर आते रहे हैं।