मां के लिए वानखेड़े को तैयार करा रहे हैं सचिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां अपने लाडले बेटे का आखिरी मैच देखने पहली बार स्टेडियम में आएंगी, लेकिन उन्हें चलने में दिक्कत है, इसलिए वह व्हीलचेयर का सहारा लेंगी।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपना अंतिम मैच मुंबई में 14-18 नवंबर के बीच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेंगे। वह इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच खेलने का इतिहास रचेंगे।
मां रजनी तेंदुलकर 24 साल में पहली बार स्टेडियम में बैठकर अपने बेटे को खेलते हुए देखेंगी। वहीं सचिन भी अपनी मां के स्टेडियम में आने को लेकर बेहद उत्सुक हैं और वह इस प्रयास में हैं कि उनकी मां को कोई दिक्कत नहीं आए।
सोमवार को वह रणजी क्रिकेट में भी आखिरी बार खेलने से पहले अभ्यास के लिए वानखेड़े स्टेडियम आए और उन्होंने इस संबंध से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अधिकारियों से बात भी की।
तैयारी देख रहे सचिन
उन्होंने अधिकारियों से बॉक्स तक जाने के लिए बने रैंप को और चौड़ा तथा बेहतर बनाने का अनुरोध किया।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, एमसीए के संयुक्त सचिव नीतिन दलाल ने बताया कि मैच से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
एमसीए हर काम को सावधानी से अंजाम दे रहा है। तेंदुलकर के परिवार को सारी सुविधाएं दी जाएगी।
सचिन को अपना आखिरी और 200वां टेस्ट अगले महीने वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।
(फोटो साभारः इंडियन एक्सप्रेस)
टिकट के दाम तय
दूसरी ओर, एमसीए ने सोमवार को सचिन के विदाई टेस्ट के लिए अपने क्लब सदस्यों और आम लोगों के लिए टिकटों की कीमतें तय कर दी है।
सूत्रों के अनुसार एमसीए प्रबंध कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में बैठक कर 14-18 नंवबर को होने वाले मैच के टिकटों की कीमतों को अंतिम रूप दे दिया।
चर्चित ईस्ट स्टैंड के निचले टायर के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को 500 रुपए खर्च करने होंगे जबकि अपर टायर की टिकटें 1000 रुपए में मिलेंगे। ये टिकटें पांच दिनों के लिए मान्य होंगे।
आम दर्शकों के लिए टिकट
ईस्ट स्टैंड का नाम बाद में बदलकर सुनील गावस्कर के नाम पर रख दिया गया।
वहीं, क्लबों के सदस्य नॉर्थ स्टैंड की टिकटें 1000 रुपए में खरीद सकते हैं जबकि आम दर्शक ये टिकट 2500 रुपए में खरीद पाएंगे।
आम दर्शकों के लिए कितने टिकटें बिक्री के लिए रखे गए हैं, इस बाबत जानकारी नहीं मिली है। बैठक के दौरान एमसीए ने 200वें टेस्ट पर सचिन को सम्मानित करने का भी फैसला किया है।