{"_id":"0ea4bf1a-3938-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-most-needed-at-this-time-says-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा सचिन की जरूरत इसी समय: द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सबसे ज्यादा सचिन की जरूरत इसी समय: द्रविड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का मानना है कि सचिन की जरूरत टीम को इस समय सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सचिन भले ही इस समय आलोचकों के निशाने पर है लेकिन सही मायनों में अगर देखा जाए तो टीम को इस सबसे ज्यादा इसी समय उनकी जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जब 1-1 से बराबर आ गई है तो ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों का होना जरूरी है और अनुभव के मामले में सचिन का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से सचिन आउट ऑफ फॉर्म चल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से उन पर सवाल और ज्यादा उठने लगे है। चयनकर्ताओं के सवाल के बारे में पूछे जाने पर राहुल का कहना था कि मुझे लगता कि सचिन अभी अच्छी स्थिति में है और उनके अभ्यास में भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने पिछले दो टेस्ट मैचों में जितने भी शॉट खेले है उससे मुझे नहीं लगता कि उनके खेल में कोई कमी आई है। वह ठीक उसी प्रकार से खेल रहे थे जैसा वह मेरे साथ खेला करते थे।
विज्ञापन