{"_id":"63ca917ffb51730c37327619","slug":"sa20-league-graeme-smith-honest-response-on-ms-dhoni-possibility-in-sa20-league-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA20 League: आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के टी20 लीग में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? ग्रीम स्मिथ ने दिया यह जव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA20 League: आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के टी20 लीग में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? ग्रीम स्मिथ ने दिया यह जव
Fri, 20 Jan 2023 06:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:35 PM IST
सार
कहा जा रहा है कि धोनी इस साल आईपीएल से संन्यास लेने के बाद एसए टी20 में जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स से खेलते नजर आ सकते हैं। यह चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी की ही टीम है। इस बारे में जब एसए टी20 के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हमारी लीग के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में एसए टी20 (SA20) लीग ने दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस टूर्नामेंट में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी के मालिक ने टीमों को खरीदा है। तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल से रिटायर होने के बाद कई दिग्गज इस लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्हीं में एक नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
कहा जा रहा है कि धोनी इस साल आईपीएल से संन्यास लेने के बाद एसए टी20 में जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स से खेलते नजर आ सकते हैं। यह चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी की ही टीम है। इस बारे में जब एसए टी20 के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हमारी लीग के लिए गर्व की बात होगी।
बीसीसीआई का कोई खिलाड़ी अन्य लीगों में नहीं खेल सकता
बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, कोई भी भारतीय खिलाड़ी भारत के बाहर टी20 लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। वह बीसीसीआई से पूरी तरह नाता तोड़ने के बाद ही अन्य लीगों में खेल सकता है। 41 साल के धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, बढ़ती उम्र को देखते हुए धोनी का अन्य लीगों में खेलना मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन
ग्रीम स्मिथ ने क्या कहा?
ग्रीम स्मिथ ने कहा, ''उनके जैसे खिलाड़ी का होना शानदार होगा। हम अपनी लीग को ज्यादा मशहूर बनाना चाहते हैं। धोनी अगर आते हैं तो युवाओं को फायदा हो सकता है। मैंने पहले भी कहा है हम हमेशा बीसीसीआई के साथ काम करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। सच तो यह है कि हमने उनके साथ इतने अच्छे कामकाजी संबंध बनाए हैं और उनसे बात करने में सक्षम हैं। वे आईपीएल या विश्व कप जैसे आयोजनों को करने में बेहद अनुभवी हैं। इसके अलावा एसए टी20 से भी उनका महत्वपूर्ण संबंध है।''