{"_id":"66bf1d609e5a168b7b0b5a44","slug":"sa-vs-wi-2nd-test-south-africa-was-all-out-for-160-runs-west-indies-lost-seven-wickets-for-97-runs-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA vs WI 2nd Test: पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 160 रन पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 97 रन पर सात विकेट गंवाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs WI 2nd Test: पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 160 रन पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 97 रन पर सात विकेट गंवाए
Fri, 16 Aug 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Aug 2024 03:05 PM IST
सार
विंडीज अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर से 63 रन पीछे है। निदाद में खेला गया वर्षाबाधित पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए डैन पीट ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : Twitter
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और कुल 17 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। शामार जोसेफ ने 33 रन देकर पांच विकेट लिए जिसकी मदद से मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 160 रन पर आउट कर दिया। पहले दिन स्टंप्स होने तक वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज हरफनमौला वियान मूल्डर ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। विंडीज अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर से 63 रन पीछे है। निदाद में खेला गया वर्षाबाधित पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए डैन पीट ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए एडन मार्करम ने 14 रन, टोनी डी जॉर्जी एक रन, ट्रिस्टन स्टब्स 26 रन, बेडिंघम 28 रन, वराने ने 21 रन और नांद्रे बर्गर ने 23 रन की पारी खेली। पीट 38 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान तेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर, केशव महाराज और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। शमार जोसेफ ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखने हुए पांच विकेट लिए। इसके अलावा जेडन सील्स को तीन विकेट मिले जेसन होल्डर और गुडाकेश मोती को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में वेस्टइंडीज की भी बल्लेबाजी खराब रही। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट तीन रन, केसी कार्टी 26 रन, एलिक एथानाजे एक रन केवेम हॉज चार रन, जोशुआ डा सिल्वा चार रन और मोती 11 रन बनाकर आउट हुए। मिकाइल लुईस खाता नहीं खोल सके। वहीं, होल्डर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुल्डर के चार विकेट के अलावा, नांद्रे बर्गर ने दो विकेट लिए। वहीं, महाराज को एक विकेट मिला। दूसरे दिन होल्डर विंडीज की पारी को दक्षिण अफ्रीका के नजदीक पहुंचाना चाहेंगे।