इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की सचिन से हुई तुलना तो लोगों ने कर दिया ट्रोल, जमकर लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा दूसरे मैच में भी भारी दिख रहा है। हालांकि पहली पारी में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही दक्षिण अफ्रीकी टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा और उसने श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे अपने आखिरी आठ खिलाड़ियों के विकेट मात्र 84 रन पर ही गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर (127) और वैन डेर डूसन (67) रन की पारियां खेली और टीम के स्कोर को 302 रन तक पहुंचाने में मदद की।
उधर मैच के दौरान श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की प्रसारणकर्ता द्वारा वैन डेर डूसन की तुलना क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से करना लोगों को रास नहीं आया और सबने ट्विटर पर ट्रॉल करना शुरू कर दिया। वैसे तो आजकल किसी एक खिलाड़ी की किसी अन्य खिलाड़ी से तुलना आम बात ही गई है और प्रशंसक भी इसे बखूबी करते हैं लेकिन बात हो रिकॉर्ड और रनों के बादशाह सचिन से तुलना की तो यह बेहद मुश्किल है।
यही कारण रहा कि रविवार को प्रसारणकर्ता सुपर स्पोर्ट ने जब अब तक की सबसे अजीबोगरीब तुलना की तो खेल प्रशंसक खुद को रोक नहीं पाए और जमकर क्लास लगाई। दरअसल सुपर स्पोर्ट ने 31 वर्षीय डूसन के शुरुआती छह टेस्ट मैचों के आंकड़े और सचिन के इतने ही मैचों के आंकड़ों को दर्शाया और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को सचिन के बराबरी का बताने की कोशिश की।
प्रशंसकों की प्रतिक्रिया
इस तुलना को किसी ने बकवास बताया तो किसी ने सचिन और डुसेन के उम्र पर भी ध्यान देने की बात कही।
Oh Bhai Maaro Mujhe https://t.co/60WljRYa8z
— 🤘 (@RCBSG30) January 3, 2021
And hence according to new BABAR AZAM LAW OF CRICKET RvD is already as good as sachin is!
— Krishnapal Rajpoot #ICT🇮🇳 (@_kingkohli_) January 3, 2021
It's concluded no debate is required! https://t.co/BVQcR1LHhi
Binny
— cric.tweet (@Cutelittle07) January 3, 2021
Wickets - 20
Bowling Avg - 21.95
Best - 6/4
VS
Akram
Wickets - 16
Bowling Avg - 23.52
Best - 5/15 https://t.co/tZXs1YyM7B
They casually decided to compare Rassie to one of the FIVE greatest batsmen ever known. Did they also take into account that Sachin Tendulkar debuted against a great Pakistani team? Aged 17, he had already played more than 6 Test matches. https://t.co/drOzLfJWFW
— Dumisani Ndumo (@Ndumo_Dumisani) January 3, 2021
Comparing 31 yo guy whose playing on home grounds
— Piyush Ravinder Bhardwaj (@Defaulter_AF) January 3, 2021
With 16yo teenager who has played against some fearsome bowling lineups and most challenging conditions. https://t.co/CNTVIfqyd8 pic.twitter.com/93SkGzYb8D