{"_id":"677c12e1a221885ea90dc928","slug":"sa-vs-pak-south-africa-won-the-second-test-by-10-wickets-beat-pakistan-2-0-in-the-series-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता, पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता, पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 से हराया
Mon, 06 Jan 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:59 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने लगातार सातवां टेस्ट जीता जो उनका दूसरा श्रेष्ठ जीत का सिलसिला है। वर्ष 2002-2003 में टीम लगातार नौ टेस्ट जीत चुकी है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : @ProteasMenCSA
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को दस विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान ने कप्तान शान मसूद के 145 रन की मदद से 478 रन बनाए थे। पहली पारी में 615 रन बनाने वाली मेजबान टीम को 58 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 7.1 ओवरों में बिना विकेट खोए 61 रन बनाकर हासिल कर लिया। बेडिंघम 47 और मार्करम 14 रन पर अविजित रहे। पाकिस्तान की दूसरी पारी में मसूद के अलावा बाबर आजम ने 81 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबादा ने 115 रन देकर और स्पिनर केशव महाराज ने 137 रन देकर तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार सातवां टेस्ट जीता जो उनका दूसरा श्रेष्ठ जीत का सिलसिला है। वर्ष 2002-2003 में टीम लगातार नौ टेस्ट जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
⚪️🟢 Davids Beddingham (44*) and Aiden Markram (14*) wrap it up inside 8 overs and the Proteas take victory here at WSB Newlands Stadium. We also win the Test series against Pakistan 2-0 🫡
विज्ञापन
Cape Town, it's been an absolute pleasure 💚💛
#WozaNawe #BePartOfIt #SAvPAK pic.twitter.com/7L9EJ4zqd6— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 6, 2025
विज्ञापन