फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK 2nd Test: Rickelton and Bavuma century, South Africa's score 316 runs for four wickets vs Pakistan

SA vs PAK 2nd Test: रिकेलटन और बावुमा के शतक, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 316 रन

Sat, 04 Jan 2025 05:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jan 2025 05:37 AM IST
सार

दिन का खेल समाप्त होने से पहले बावुमा (179 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) सलमान आगा (55 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट हो गए। आगा के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने एक एक विकेट झटका।

विज्ञापन
SA vs PAK 2nd Test: Rickelton and Bavuma century, South Africa's score 316 runs for four wickets vs Pakistan
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेलटन (नाबाद 176 रन) और कप्तान तेम्बा बावुमा (106 रन) के शतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 316 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक रिकेलटन 232 गेंद में 21 चौके और एक छक्के से 176 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर पर डेविड बेडिंगघम चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन


टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम (17 रन) के रूप में 61 रन के स्कोर पर गंवाया। कुछ ही देर में वियान मुल्डर (05) और ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिकेलटन और बावुमा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 235 रन की भागीदारी निभाकर अपने शतक पूरे किये और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन


हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने से पहले बावुमा (179 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) सलमान आगा (55 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट हो गए। आगा के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने एक एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में दो विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसी के साथ टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 148 रन चाहिए थे। उन्होंने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।


बता दें कि, डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। वहीं, एक दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर काबिज है। 11 मैचों में सात जीत के साथ उनका अंक प्रतिशत 66.67 हो गया है। अब देखना होगा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed