फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs IND: Virat Kohli may opt out from ODI series due to personal reason claims reports

IND vs SA: एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, टेस्ट में रोहित नहीं होंगे टीम का हिस्सा

Tue, 14 Dec 2021 11:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 11:14 AM IST
सार

भारतीय टीम को इसी महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। यहां उसे 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर नए साल में 19 जनवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। लेकिन दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 
 

विज्ञापन
SA vs IND: Virat Kohli may opt out from ODI series due to personal reason claims reports
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को इसी महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। यहां उसे 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर नए साल में 19 जनवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। लेकिन दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जा चुके विराट कोहली एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने पहले ही भारतीय बोर्ड को अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था। वह अपनी बेटी वामिका के पहले जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और उसी समय वनडे सीरीज भी होनी है, ऐसे में विराट का सीरीज में खेलना मुश्किल है।  
विज्ञापन


विराट के वनडे सीरीज में नहीं खेलने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ऐसी संभावना है कि वह इस सीरीज से किनारा कर सकते हैं। बीसीसीआई हालांकि रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि कर चुकी है। रोहित हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते 3 हफ्ते के लिए मैदान से दूर हो गए हैं और उनकी जगह गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ नहीं खेले हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने  न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली और इसमें विराट को आराम दिया गया था। इसके बाद विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के बगैर दो टेस्ट मैच खेले। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की उपकप्तानी और वनडे टीम की कप्तानी दी गई और ऐसी उम्मीद थी कि दोनों इस अहम दौरे पर साथ खेलेंगे और टीम का हिस्सा रहेंगे। लेकिन अब ऐसी उम्मीद कम ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed