फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs BAN Match Report Highlights and Scorecard Updates as South Africa Beat Bangladesh by 149 runs in ODI WC

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका की एक और बड़ी जीत, अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे किया; डिकॉक-क्लासेन चमके

Tue, 24 Oct 2023 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

149 रन की विशाल जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पीछे करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, बांग्लादेश की टीम आखिरी स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
SA vs BAN Match Report Highlights and Scorecard Updates as South Africa Beat Bangladesh by 149 runs in ODI WC
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना पाई और मैच 149 रन से हार गई। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह रियाद ने 111 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174 और हेनरिक क्लासेन ने 90 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 60 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

SA vs BAN Match Report Highlights and Scorecard Updates as South Africa Beat Bangladesh by 149 runs in ODI WC
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी। रीज हेंड्रिक्स 12 रन और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर आउट हुए। हेंड्रिक्स को शोरिफुल और डुसेन के मिराज ने आउट किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक ने वनडे करियर का 20वां और इस विश्व कप का तीसरा शतक लगाया। वहीं, मार्करम ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शाकिब ने तोड़ा।

 मार्करम 69 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डिकॉक ने अपने 150वें वनडे में 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन और डिकॉक के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्को यानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

SA vs BAN Match Report Highlights and Scorecard Updates as South Africa Beat Bangladesh by 149 runs in ODI WC
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
महमुदुल्लाह का शतक बेकार
383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी बांग्लादेश की टीम लय में नहीं दिखी। तंजिद हसन और लिटन दास ने धीमी शुरुआत की। इस जोड़ी ने छह ओवर में 30 रन जोड़े और इसी स्कोर पर तंजिद हसन आउट हो गए। अगली ही गेंद पर नजमुल हसन भी आउट हो गए। कप्तान शाकिब एक रन और मुश्फिकुर रहीम आठ रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास भी 44 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने। 81 रन पर बांग्लादेश के छह विकेट गिर गए थे। 

महमुदुल्लाह ने एक छोर संभाला और मेहदी हसन-नसुम अहम 19 रन बनाकर उनका साथ निभाते रहे। हसन महमूद ने 15 और मुश्तफिजुर ने 11 रन बनाए। इस बीच महमुदुल्लाह तेजी से रन बनाते रहे और अपना शतक पूरा किया। वह 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 227/9 था। इसके बाद पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed