फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs BAN: Heinrich Klaasen david Miller broke virat Kohl hardik Pandya record t20 world cup 2024

SA vs BAN: क्लासेन-मिलर ने तोड़ा कोहली-पांड्या का रिकॉर्ड, बाउचर-एल्बी भी छूटे पीछे, नॉर्त्जे का बड़ा कारनामा

Tue, 11 Jun 2024 01:48 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Jun 2024 01:48 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के दोनों बल्लेबाजों ने अपनी ही टीम के मार्क बाउचर और एल्बी मोर्केल को पीछे छोड़ दिया। बाउचर और मोर्केल ने 2007 में भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी निभाई थी।

विज्ञापन
SA vs BAN: Heinrich Klaasen david Miller broke virat Kohl hardik Pandya record t20 world cup 2024
हेनरिक क्लासेन-डेविड मिलर - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 21वां मैच गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ चार रनों से जीत लिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन बनाए।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 में यह दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप डी की अंक तालिका में टीम फिलहाल पहले स्थान पर है। उनके खाते में छह अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को हराया था। फिलहाल वह तालिका में दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप का सबसे कम स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 113 रन बनाए। यह उनका टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2007 में टीम ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका सबसे कम स्कोर का बचाव करने वाली पांचवीं टीम बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 विश्वकप में बचाव किए गए सबसे कम लक्ष्य
लक्ष्य टीम विरोधी टीम स्थान वर्ष
114 दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
120 श्रीलंका न्यूजीलैंड चटगाँव 2014
120 भारत पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024
124 अफगानिस्तान वेस्टइंडीज नागपुर 2016
127 न्यूजीलैंड भारत नागपुर 2016

टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर
विरोधी टीम रन विकेट साल
भारत 116 9 2007
ऑस्ट्रेलिया 118 9 2021
वेस्टइंडीज 122 8 2016
न्यूजीलैंड 128 7 2009

नॉर्त्जे ने बरपाया कहर
बांग्लादेश के बल्लेबाजों को द. अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में एनरिक नॉर्त्जे ने कहर बरपाया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 4.25 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 17 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। 30 वर्षीय गेंदबाज ने आठवें ओवर में शाकिब अल हसन (तीन) और नाजमुल हसन शांतो (14) का विकेट चटकाया। तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने नौ विकेट चटकाए हैं। इस मामले में वह अजंता मेंडिस से पीछे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में 13 विकेट हासिल किए। 

टी20 विश्व कप में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी विरोधी टीम विकेट
अजंता मेंडिस वेस्टइंडीज 13
एनरिक नॉर्त्जे बांग्लादेश 9
उमर गुल न्यूजीलैंड 9

इस सीजन में द. अफ्रीका का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में सबसे छोटा स्कोर बनाया। बांग्लादेश के खिलाफ पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका ने 25 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें तंजीम हसन साकिब ने पवेलियन भेजा। इसके बाद घातक गेंदबाज ने क्विंटन डिकॉक को भी अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बनाकर बोल्ड हो गए। टीम को तीसरा झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा। उन्हें तस्किन अहमद ने 23 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। कप्तान सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें ओवर में तंजीम ने एक बार फिर अपनी कातिलाना गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और ट्रिस्टन स्टब्स को शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। टी20 विश्व कप में यह उनका पावरप्ले में तीसरा सबसे कम स्कोर है। टूर्नामेंट के इस संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में तीसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया।

टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम पावरप्ले स्कोर

स्कोर विरोधी टीम स्थान वर्ष
16/4 नीदरलैंड न्यूयॉर्क 2024
24/3 भारत पर्थ 2022
25/4 बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
27/2 श्रीलंका न्यूयॉर्क 2024

क्लासेन-मिलर ने तोड़ा विराट-पांड्या का रिकॉर्ड
क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 79 गेंदों में 79 रन की साझेदारी हुई जिसे तस्किन अहमद ने तोड़ा। उन्होंने क्लासेन को 102 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। बल्लेबाज इस मैच में 46 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटे। वहीं, मिलर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ दोनों ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। क्लासेन और मिलर ने टी20 विश्व कप में गेंदों के लिहाज से पांचवें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे लंबी साझेदारी की है। कोहली ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई थी। 

टी20 विश्वकप में पांचवें विकेट या उससे कम के लिए सबसे लंबी साझेदारी (गेंदों के हिसाब से)

गेंदें खिलाड़ी विरोधी टीम स्थान वर्ष
79 हेनरिक क्लासेन - डेविड मिलर बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
78 विराट कोहली - हार्दिक पंड्या पाकिस्तान मेलबर्न 2022
75 मिस्बाह उल हक - शोएब मलिक ऑस्ट्रेलिया जोहॉन्सबर्ग 2007

अपनी टीम के बल्लेबाजों को भी छोड़ा पीछे
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दोनों बल्लेबाजों ने अपनी ही टीम के मार्क बाउचर और एल्बी मोर्केल को पीछे छोड़ दिया। बाउचर और मोर्केल ने 2007 में भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी निभाई थी।

टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी
रन खिलाड़ी विरोधी टीम स्थान वर्ष
79 हेनरिक क्लासेन - डेविड मिलर बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
69 मार्क बाउचर - एल्बी मोर्केल भारत डरबन 2007
65 ट्रिस्टन स्टब्स - डेविड मिलर नीदरलैंड न्यूयॉर्क 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed