फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sa vs afg t20 world cup 2024 1st semi final playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list

SA vs AFG: फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने उतरेगा अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका से होगा सामना, देखें प्लेइंग 11

Wed, 26 Jun 2024 04:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 26 Jun 2024 04:20 PM IST
सार

SA vs AFG Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 Semi Final : दक्षिण अफ्रीका ने कुछ बेहद करीबी मुकाबले जीते हैं। टीम ने टूर्नामेंट में एक रन (नेपाल के खिलाफ), चार रन (बांग्लादेश के खिलाफ) और तीन विकेट (वेस्टइंडीज के खिलाफ) की करीबी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
sa vs afg t20 world cup 2024 1st semi final playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान सेमीफाइनल प्लेइंग 11 - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें यहां फाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ेंगी। अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में अगर जीत हासिल कर लेती है तो फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच देगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टूर्नामेंट में अपने सातों मैच जीते हैं लेकिन अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 में इतिहास रचा था।
विज्ञापन

sa vs afg t20 world cup 2024 1st semi final playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : ICC
अफगानिस्तान की जीत के कई हीरो
कप्तान राशिद खान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने टीम को शुरुआती सफलताए दिलाई, गुलबदिन नायब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमत्कारिक स्पेल डाला जबकि मोहम्मद नबी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 281 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज जबकि फारूकी 16 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं। यह अपने आप में एक कहानी बयां करता है कि कैसे अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी कुछ बड़े नामों को पीछे छोड़कर आंकड़ों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।अफगानिस्तान की टीम इससे पहले कभी विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं खेली है और दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

sa vs afg t20 world cup 2024 1st semi final playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
द. अफ्रीका के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका ने कुछ बेहद करीबी मुकाबले जीते हैं। टीम ने टूर्नामेंट में एक रन (नेपाल के खिलाफ), चार रन (बांग्लादेश के खिलाफ) और तीन विकेट (वेस्टइंडीज के खिलाफ) की करीबी जीत दर्ज की। एडेन मार्करम की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में केवल एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है। क्विंटन डिकॉक सात मैच में 199 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं जबकि उनका कोई भी गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

sa vs afg t20 world cup 2024 1st semi final playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
अफगानिस्तान:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांग्याल खारोटी, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed