{"_id":"66ec06343405eb133f06e498","slug":"sa-t20-famous-auctioneer-richard-madley-returns-to-conduct-player-auctions-in-sa20-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA T20: प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली की वापसी, एसए20 में खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA T20: प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली की वापसी, एसए20 में खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करेंगे
Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
वेल्स के अनुभवी नीलामीकर्ता मैडली को ‘द हैमरमैन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में एक दशक तक यह भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
रिचर्ड मैडली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली एसए20 क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र की एक अक्टूबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करेंगे।
वेल्स के अनुभवी नीलामीकर्ता मैडली को ‘द हैमरमैन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में एक दशक तक यह भूमिका निभाई है। कुल छह टीमें एसए20 लीग की नीलामी में खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी और अगले साल नौ जनवरी से शुरू होने वाली लीग से पहले अपनी टीमों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगी।
मैडली ने कहा, 'मैं बेटवे एसए20 के तीसरे सत्र की खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करने को लेकर रोमांचित हूं।' उन्होंने कहा, 'मेरे जेहन में पहले सत्र में हुई 10 घंटे की मैराथन नीलामी की यादें हैं।' एस20 लीग की नीलामी पंजीकरण अवधि पिछले शुक्रवार को खत्म हुई। खिलाड़ियों की अंतिम सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी। नीलामी में बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, मार्कस स्टोइनिस और डेवोन कॉनवे जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल हैं।