{"_id":"f85b52c0-5672-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sa-innings-win-in-under-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पारी से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पारी से हराया
केप टाउन/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पारी और 27 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की ओर डीन ब्राउनली ने कैरियर का पहला शतक (109) जरूर लगाया लेकिन वह टीम को मैच के तीसरे ही दिन हार से नहीं बचा सके। पहली पारी में न्यूजीलैंड को महज 45 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी आठ विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित कर दी थी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 275 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
दूसरी पारी में हालांकि पांच विकेट पर 229 रन बनाकर न्यूजीलैंड एक समय पारी की हार को टालते दिख रहा था लेकिन मात्र 46 रन और जोड़कर पूरी टीम पेवेलियन लौट गई। ब्राउनली के अलावा कप्तान ब्रैंडन मैककुलम ने 51, बी.जे वाटलिंग ने 42 और जेम्स फ्रैंकलिन ने 22 रन बनाए। पांच विकेट लेकर पहली पारी में न्यूजीलैंड की पारी को तहस नहस करने वाले ‘मैन आफ द मैच’ बने वेरनॉन फिलेंडर ने दूसरी पारी में भी दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पारी से हार के लिए मजबूर किया। डेल स्टेन ने तीन जबकि जाक कालिस ने भी दो विकेट लिए।
विज्ञापन