फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   S. Sreesanth tremendous BODY just made twitterati wonder if Harbhajan Singh should be scared

श्रीसंथ की बॉडी देख लोग ले रहे भज्जी के मजे, एक ने बोला- अब गलती से उलझ मत जाना

Sat, 07 Jul 2018 07:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
S. Sreesanth tremendous BODY just made twitterati wonder if Harbhajan Singh should be scared

IPL में हरभजन-श्रीसंथ विवाद किसी से छिपा नहीं। 2008 के सीजन में बीच मैदान पर हुए झगड़े में भज्जी ने श्रीसंत को झापड़ रसीद कर दिया था। जिसके बाद श्रीसंथ की रोते हुए तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। बीते कुछ दिन में श्रीसंथ की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। मगर इस बार श्रीसंथ रोते हुए नहीं बल्कि दूसरे अवतार में ही नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीसंथ की यह फोटो देखकर हर कोई हैरान है। जिम में जमकर पसीना बहाने के बाद श्रीसंथ ने फौलादी बॉडी बना ली है। श्रीसंथ की भुजाएं, सीना और सिक्स पैक एब्स देख कोई भी दांते तले अंगुलियां चबा देगा। इस तस्वीर को शेयर कर लोग अब सोशल मीडिया पर हरभजन के जमकर मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन


✌🏻🏏I will keep working hard..God is great ❤️💒

A post shared by Sree Santh (@sreesanthnair36) on

विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए एक फैन ने भज्जी को श्रीसंथ से दोबारा पंगा न लेने की नसीहत दे डाली तो किसी ने फिल्मी अंदाज में मजे लिए।









आपको बता दें कि यह बदला रूप उन्होंने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केम्पेगोडा 2' के लिए किया है। 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद श्रीसंथ फिल्मों में भी हाथ आजमा रहे हैं। श्रीसंथ ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 87, वनडे में 75 और टी-20 में 7 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed