{"_id":"5fec6b528ebc3e41d57c3601","slug":"s-sreesanth-in-kerala-team-for-syed-mushtaq-ali-t20-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग के आरोप में खत्म हुआ था श्रीसंत का करियर, नौ साल पहले खेला था आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग के आरोप में खत्म हुआ था श्रीसंत का करियर, नौ साल पहले खेला था आखिरी मैच
Wed, 30 Dec 2020 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
श्रीसंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को अगले महीने शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम में शामिल किया गया है। मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था। प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने दस जनवरी से मुंबई में शुरू हो रहे मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम में रखा है।
विज्ञापन
श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हो गया था। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में उन्हें अलपुझा में टी-20 टूर्नामेंट खेलना था, जो कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया। संजू सैमसन केरल की टीम के कप्तान होंगे जबकि सचिन बेबी उपकप्तान रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वन-डे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले श्रीसंत ने अपना आखिरी मैच साल 2011 में खेला था।