फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   s sreesanth ban case supreme court asked the bcci to file a reply within four weeks

एस श्रीसंत बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से चार हफ्ते में मांगा जवाब

Mon, 05 Feb 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
s sreesanth ban case supreme court asked the bcci to file a reply within four weeks
sreesanth

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के मामले में सुनवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि एस श्रीसंत को 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया, जिसके बाद बोर्ड ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ के सामने यह मामला आया था। उन्होंने इसे रोस्टर के अनुसार एक उपयुक्त पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। इस पीठ ने कहा कि इस मामले को 5 फरवरी को रोस्टर के मुताबिक उपयुक्त पीठ के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने केरल के तेज गेंदबाज श्रीसंत पर एकल पीठ के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को निरस्त कर दिया गया था।

केरल हाई कोर्ट ने इससे पहले श्रीसंत को बीसीसीआई के दायरे में आने वाली किसी भी क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं लेने के आदेश दिए थे। इसके बाद श्रीसंत ने केरल कोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed