फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   S. Jaishankar Fan Moment while meeting Brian Lara

S. Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर का फैन मोमेंट! ब्रायन लारा से मिले तो बोले- असली सम्मान तो आपसे मिलना

Sat, 09 May 2026 06:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2026 06:33 PM IST
सार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में क्रिकेट दिग्गज ब्रायन लारा से मुलाकात के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि असली सम्मान तो उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना है। जयशंकर ने भारत और वेस्टइंडीज के रिश्तों में क्रिकेट को खास कड़ी बताते हुए लारा समेत कैरेबियाई खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
S. Jaishankar Fan Moment while meeting Brian Lara
एस. जयशंकर-ब्रायन लारा - फोटो : @DrSJaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के कैरेबियाई दौरे के दौरान उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब उनकी मुलाकात वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से हुई। त्रिनिदाद एवं टोबैगो में आयोजित एक कार्यक्रम में जयशंकर का क्रिकेट प्रेम खुलकर सामने आया और उन्होंने मजाकिया अंदाज में लारा के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रायन लारा से मुलाकात पर क्या बोले जयशंकर?
विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय में आयोजित समारोह के दौरान जयशंकर ने कहा, 'जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि इस मंत्रालय से आपका (लारा) घर दिखाई देता है। मैंने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। लेकिन मुझे नहीं पता था कि असली सम्मान तो आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का होगा।'

जयशंकर के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के रिश्तों को क्रिकेट ने एक अलग ही पहचान दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय लंबे समय से वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के बड़े प्रशंसक रहे हैं और ब्रायन लारा उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें भारत में बेहद सम्मान मिलता है।

इन खिलाड़ियों की भी की तारीफ
जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा इतिहास, संस्कृति और क्रिकेट के जुनून पर आधारित हैं। जयशंकर ने यह भी कहा कि त्रिनिदाद एवं टोबैगो केवल कैरेबियाई संस्कृति का केंद्र ही नहीं, बल्कि महान क्रिकेटरों की धरती भी रहा है। कार्यक्रम में जयशंकर ने मौजूदा दौर के वेस्टइंडीज खिलाड़ियों सुनील नरेन, कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन का भी जिक्र किया और कहा कि ये खिलाड़ी भारत में काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed