{"_id":"b6583eee-b287-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"s-badrinath-taking-inspiration-from-mike-hussey","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसी से प्रेरणा ले रहा है यह भारतीय खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसी से प्रेरणा ले रहा है यह भारतीय खिलाड़ी
पुणे/खेल डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एस. ब्रद्रीनाथ ने कहा है कि वह अपने साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी से बेहद प्रभावित हैं।
विज्ञापन
बद्रीनाथ ने कहा, ‘हां, वास्तव में मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। उन्होंने अपने देश के लिए काफी देर से खेलना शुरू किया लेकिन काफी शानदार खेले। उन्होंने सात-आठ साल तक काफी बेहतरीन तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। मैं उन्हें देखता हूं और वास्तव में मैं उन्हें पूजता हूं। मेरी उनसे क्रिकेट पर काफी लंबी बात होती है। हम दोनों एक ही तरह के क्रिकेटर हैं, इसलिए किसी और क्रिकेटर के मुकाबले मैं उनसे जल्दी सीखता हूं।’
विज्ञापन