{"_id":"76895c034d0c078d5ba059c23e1bf99b","slug":"ryder-out-of-their-squad-for-the-world-twenty20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज न्यूजीलैंड ने अपने खिलाड़ी को सिखाया सबक!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नाराज न्यूजीलैंड ने अपने खिलाड़ी को सिखाया सबक!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने एक धाकड़ बल्लेबाज की एक हरकत से इस कदर नाराज है कि उसने उसे सबक सीखाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर करने के बाद अब अपनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया है।
देर रात तक शराब पीने के कारण टेस्ट टीम से अपनी जगह गंवा चुके न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेसी राइडर को अगले महीने बांग्लादेश में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं दी गई है।
न्यूजीलैंड चयन समिति के प्रमुख ब्रुस एगर ने कहा कि राइडर का टी-20 टीम में चुना लगभग तय था लेकिन गलत व्यवहार के कारण उन्हें जगह नहीं दी गई।
उन्होंने कहा, "हमें दौरे से उन्हें बाहर रखना होगा। दरअसल खिलाड़ी का व्यवहार हमारे चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है।" राइडर की अनुपस्थिति में केन विलियम्सम या फिर एंटन डेविच मार्टिन गुप्टिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेसी राइडर की अनुशासनहीनता और गलत हरकतों की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पहले भी कई बार शर्मसार होना पड़ा है।