{"_id":"eb7a245c-9932-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ryder-out-of-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा से बाहर आए जेसी राइडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोमा से बाहर आए जेसी राइडर
वेलिंगटन/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर शनिवार को कोमा की स्थिति से बाहर आ गए। उनके मैनेजर आरोन क्ली ने यह जानदारी दी।
विज्ञापन
राइडर को पिछले बृहस्पतिवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सांस लेने के लिए चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ रही थी।
क्राइस्टचर्च के एक बार से निकलने के बाद राइडर पर हमला हुआ था और उनके सिर तथा फेफड़ों में गंभीर चोट आई थी।
इस हमले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने कहा कि वह किसी और आरोपी की तलाश में नहीं है। हालांकि गवाहों ने कहा था कि हमले में चार लोग तक शामिल थे और यह हमला किसी उकसावे के कारण नहीं लग रहा था।
क्ली ने कहा, ‘जेसी की हालत में इतना सुधार आया है कि अब वह कोमा से बाहर हैं और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। जेसी होश में हैं और हमारे साथ बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रगति से हम खुश हैं। यह जेसी के उबरने की प्रक्रिया की शुरुआत भर है और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए अभी लंबा संघर्ष करना है लेकिन प्रगति सकारात्मक है।
विज्ञापन