फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ruturaj Gaikwad has replaced injured Riyan Parag in the India A squad for the upcoming tri-Nation series

India A: बीसीसीआई ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में ऋतुराज को किया शामिल, इस बल्लेबाज की लेंगे जगह

Sun, 31 May 2026 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 06:29 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में एक बार फिर बदलाव किया है। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad has replaced injured Riyan Parag in the India A squad for the upcoming tri-Nation series
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IANS

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में चोटिल रियान पराग की जगह ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ आईपीएल में खेले थे। उम्मीद है कि रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) सहित उन्हें लगभग तीन महीने तक खेल से बाहर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

तीन टीमों के बीच होगी सीरीज
भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह तीन देशों की सीरीज नौ जून से शुरू होगी। बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की सीरीज के लिए भारत ए टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उपकप्तान रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान के रिहैब की देखरेख बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के दौरान रियान को लगी थी चोट
पराग को इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का उपकप्तान बनाया गया था। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लीग के दौरान ही हैमस्ट्रिंग का शिकार हुए थे और इसी वजह से लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। राजस्थान के लिए खेले गए आखिरी कुछ मैचों में उनकी चोट साफ दिख रही थी। आरआर शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर 2 में जीटी से सात विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। आईपीएल में आरआर का सफर समाप्त होने के बाद पराग अब बंगलूरू में सीओई में रिहैब से गुजरेंगे। इस साल की शुरुआत पराग कंधे की चोट से उबरने के लिए भी सीओई में रूके थे।  

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से निराश किया था। गायकवाड़ 14 मैचों में 28.08 की औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन बना सके थे। गायकवाड़ भारतीय सीनियर टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं। इंडिया ए टीम में वह तिलक वर्मा और अंशुल कंबोज के साथ ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे जिनका भारतीय टीम के लिए डेब्यू हो चुका है। 
विज्ञापन

त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed