{"_id":"62b03d0076956a75c162afac","slug":"ruturaj-gaikwad-controversial-gesture-to-groundsman-trying-to-take-selfie-with-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ruturaj Gaikwad Video: सेल्फी लेने के लिए पास बैठा ग्राउंड्समैन तो ऋतुराज ने किया ऐसा इशारा, जमकर हो रहे ट्रोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ruturaj Gaikwad Video: सेल्फी लेने के लिए पास बैठा ग्राउंड्समैन तो ऋतुराज ने किया ऐसा इशारा, जमकर हो रहे ट्रोल
Mon, 20 Jun 2022 03:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 03:44 PM IST
सार
वायरल वीडियो में एक ग्राउंड्समैन ऋतुराज के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन ऋतुराज उसे दूर जाने का इशारा करते हैं और अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लगते हैं।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का है। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की बात भी कह रहे हैं। वायरल वीडियो में ऋतुराज एक ग्राउंड्समैन के साथ सेल्फी लेने से मना कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद ऋतुराज लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो सका। अंत में यह मैच रद्द करना पड़ा और सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आ गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया।
ऋतुराज ने ग्राउंड्समैन को ढकेला
वायरल वीडियो में एक ग्राउंड्समैन ऋतुराज के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन ऋतुराज उसे दूर जाने का इशारा करते हैं और अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लगते हैं। इस दौरान ऋतुराज ग्राउंड्समैन को हाथ से दूर भी ढकेलते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक ऋतुराज या टीम इंडिया की तरफ से कोई बयान नहीं आया है कि ऋतुराज के इशारे का क्या मतलब था और पूरा मामला क्या है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन पर ग्राउंड्समैन के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऋतुराज ग्राउंड्समैन को उन्हें छूने से भी मना कर रहे हैं।

Ban this Tukuraj. Groundsmen are working tremendously hard in the rain and then this Gaikwad asks him not to touch him. #RuturajGaikwad pic.twitter.com/jjr6BRTxFN
विज्ञापन विज्ञापन— Avneet 💃 (@itz_avneet_) June 19, 2022
ऋतुराज ने ग्राउंड्समैन को ढकेला
वायरल वीडियो में एक ग्राउंड्समैन ऋतुराज के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन ऋतुराज उसे दूर जाने का इशारा करते हैं और अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लगते हैं। इस दौरान ऋतुराज ग्राउंड्समैन को हाथ से दूर भी ढकेलते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक ऋतुराज या टीम इंडिया की तरफ से कोई बयान नहीं आया है कि ऋतुराज के इशारे का क्या मतलब था और पूरा मामला क्या है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन पर ग्राउंड्समैन के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऋतुराज ग्राउंड्समैन को उन्हें छूने से भी मना कर रहे हैं।
सस्ते में आउट हुए ऋतुराज
आखिरी टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर पाए। वो 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में वो सिर्फ एक चौका लगा सके। ऋतुराज के लिए यह सीरीज भी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने पांच पारियों में 19.20 के साधारण औसत के साथ 96 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 131.51 का रहा।